सूने पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात सूने पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेबरात साफ कर दिये| जानकारी होनें पर पुलिस नें जाँच पड़ताल की| पीड़िता की तरफ से तहरीर दी गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर मंडी के निकट निवासी रामाधीन शाक्य पुत्र रामलाल कोरोना संक्रमित होनें से वह एल-2 अस्पताल में भर्ती हैं| उनके घर पर ताला पड़ा था| बीती रात मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोरों नें अलमारी आदि का ताला तोड़कर लगभग 95 हजार की नकदी व लाखों के जेबरात चोरी कर लिए गये|  सुबह जानकारी होनें पर परिजनों को पड़ोसियों नें ताले टूटे होनें की जानकारी दी|  परिजनों नें आकर पुलिस को अवगत कराया| जिसके बाद कोतवाली पुलिस नें जाँच पड़ताल की| आईटीआई चौकी इंचार्ज राजीव सिंह नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है|