जनपद में 75 नये कोरोना पॉजिटिव, मृतकों की संख्या हुई 137

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में आ रही गिरावट जारी रही| शनिवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में कुल `75 केस ही पॉजिटिव निकले|
विकास खंड शमसाबाद में 10, विकास खंड राजेपुर क्षेत्र में 1 ही पॉजिटिव निकला| नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र में केबल 3, मोहम्मदाबाद विकास खंड क्षेत्र में कुल आधा दर्जन ही मरीज कोरोना संक्रमित मिले| इसके साथ ही साथ आधा दर्जन मरीज कमालगंज विकास खंड क्षेत्र में पॉजिटिव मिले| वहीं कायमगंज विकास खंड क्षेत्र में भी दो ही केस संक्रमित मिले| 35 केस विकास खंड बढपुर क्षेत्र में मिले| अन्य बाहरी आधा दर्जन को भी मिलाकर कुल 75 नये मरीज मिले है|
मुख्य चिकिसधिकारी डॉ० वन्दना सिंह नें बताया कि अब तक कुल 137 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है| इसके साथ ही साथ 1214 सक्रिय केस हैं|