चाची की गोली मारकर हत्या कर शव का किया अंतिम संस्कार, आरोपी फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) प्रेमप्रसंग के चलते महिला की उसके जेठ के पुत्र पर गोली मारकर हत्या किये जाने का आरोप लगा है| जब तक पुलिस मौके पर पंहुची तब तक आरोपी शव का अंतिम संस्कार कर फरार हो चुके थे|
थाना क्षेत्र के ग्राम नथुआपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमारी वर्मा पत्नी जय लाल वर्मा की हत्या गोली मारकर कर दी गयी| घटना के बाद ससुरालजनों नें शव का गाँव के ही गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर फरार हो गये| राजेश कुमारी की मौत के बाद उसके भाई राहुल पुत्र रामसहाय निवासी कासगंज नें थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी| राहुल नें आरोप लगाया कि उसकी बहन राजेश कुमारी के जेठ महेंद्र सिंह के पुत्र गोविन्द नें गोली मारकर हत्या कर दी गयी है| जिसके बाद थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने गंगा घाट पर जाकर जाँच की| लेकिन मृतका के ससुरालीजन मौके से गायब मिले| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोविन्द का अपनी सगी चाची राजेश कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था| जिसके चलते उसने हत्या कर दी|
सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा नें जेएनआई को बताया कि मृतका की गोली मारकर हत्या किये जाने का आरोप है| परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|