जिला पंचायत अध्यक्ष बनानें को सपा ने ठोंकी ताल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत के चुनाव में चारों खाने चित्त हुई भाजपा के बाद सपा नें इस बार फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करनें के लिए अपने कदम बढ़ा दिये है| जिसके चलते सपा नें खुले शब्दों में कहा कि वह ही अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनायेगी|
नगर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा कि इस बार हुए पंचायत चुनाव में जनता नें सपा को खुलकर समर्थन दिया है| जिसके परिणाम स्वरूप 16 पार्टी के प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते है| उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कई निर्दलीय सदस्यों नें भी अपनी आस्था सपा में दिखाई है| जिसके चलते सपा इस बार फिर से अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनानें जा रही है| अध्यक्ष बनने की दावेदारी नवनिर्वाचित सुबोध यादव नें पार्टी के सामने कर दी| सपा जिलाध्यक्ष नें कहा कि पार्टी सातों व्लाकों में अध्यक्ष का चुनाव भी सपा लड़ेगी और जीतेगी|
पहले निलेश यादव की सपा नें काटी टिकट अब गले लगाया
सपा जिलाध्यक्ष नें चुनाव के दौरान कायमगंज पंचम से सपा ने कंपिल चेयरमैंन के भाई निलेश यादव नें को प्रत्याशी बनाया था| बाद में चुनाव के दौरानही निलेश का टिकट सपा जिलाध्यक्ष नें काट दिया| लेकिन उसके बाद भी निलेश चुनाव जीत गये| पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष नें कहा किसी कारण से अनुशासनात्मक कार्यवाही करनी पड़ी थी| लेकिन निलेश पार्टी में थे और आज भी हैं|
जिले में आक्सीजन की किल्लत निंदनीय
सपा जिलाध्यक्ष नें कहा कि जिस तरह से कोरोना सक्रमित लोगों की मौत केबल आक्सीजन ना मिलनें से हो रही है| यह बहुत ही जादा निंदनीय हैं| इस पर सरकार और प्रशासन को जल्द विचार करना चाहिए| जिससे मौतों का सिलसिला रोंका जा सके| सपा जिला महासचिव मंदीप यादव, सुबोध यादव आदि रहे|
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें भी कहा कि भाजपा के अधिकतर प्रत्याशी चुनाव हारे है| इस पर पार्टी मंथन करेगी| जल्द ही इस सम्बम्ध में एक बैठक आयोजित होगी| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा भी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी| जिसकी कार्ययोजना तैयार की जायेगी|