जनपद में सुबह से ही मतदान को बूथों पर लगी कतारें

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरूवार सुबह से ही मतदान करनें के लिए मतदाताओं में उत्साह देखनें को मिल रहा है| भारी उत्साह के आगे कोविड-19 के सारे नियम भी अधिकतर बूथों पर तार-तार होते दिख रहें हैं| लेकिन लोकतंत्र के महापर्व में अपनी आहुति देनें वालों का उत्साह देखनें लायक है|
गुरुवार सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है| प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान जारी होते ही लम्बी-लंबी कतार देखनें को मिली| जेएनआई टीम सुबह 7 बजे सोताबहादुर पुर गाँव के बूथों पर पंहुची तो लम्बी-लम्बी लाइनों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करनें के लिए लगे थे| महिलाओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला| इसके साथ ही याकूतगंज में भी ग्राम पंचायत सचिवालय में बड़ी संख्या में मतदाता लाइनों में लगे दिखे|  फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नही हुई| वहीं मिली जानकारी के मुताबिक कायमगंज तहसील के लुधैया नरसिंहपुर बूथ संख्या 104 में बीडीसी के बैलट पेपर ना पंहुचनें से सुबह आठ बजे तक मतदान शुरू नही हो सका| कमालगंज के गौसपुर में सुबह से ही बूथ पर लम्बी कतारे लगीं हैं|
सुबह से ही जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा आदि पुलिस फोर्स के साथ जायजा लेनें ले लिए क्षेत्र भ्रमण पर निकले हैं| सीआरपीएफ के जबान स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमणशील हैं|