विजय यादव का चुनावी समीकरण ठीक देख सपा ने सौपा टिकट

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चुनाव प्रचार समाप्त होनें में कुछ की समय शेष है| लिहाज चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर आ गया है| आम जनता नें अपना मन भी बना लिया है| जनता के मन की बात प्रत्याशी की जीत बनकर आगामी 2 मई को मतपेटी के बाहर किसी एक प्रत्याशी की विजय बनकर बाहर आयेगी| लेकिन इससे पहले माहौल को और अपने पक्ष में करनें और विजय होनें के सभी प्रयास जारी है| मतदाता भी अब निर्णयक की भूमिका में दिख रहा| जिसके चलते आखिर दो दिन पूर्व सपा नें भी विजय का दबदबा कायम देख उन्हें जिला पंचायत का टिकट सौप दिया|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की सहमति पर जिला पंचायत कमालगंज षष्टम से आखिर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव को मजबूत प्रत्याशी देख समर्थन पत्र थमा दिया| सपा से टिकट मिलने के बाद विजय की चुनावी चाल और तेज हो गयी है|  मतदाता भी इस बार साफ-सुथरे प्रत्याशी की झोली में विजय डालनें का मन बना चुका है| मतदाता किसी अपराधी और सुबिधा लैस प्रत्याशी को अपना मत देंने के मन में नही दिख रहा| आम जनता का कहना है कि उसे साफ-सुथरी छवि का प्रत्याशी को ही मताधिकार का प्रयोग करके विजय श्री देनीं है| जेएनआई टीम नें जब क्षेत्र का दौरा किया तो आम मतदाता का मन टटोला तो मतदाताओं नें कहा जो साफ-सुथरी छवि का प्रत्याशी होगा उसे ही जीतकर भेजेगें| जिससे क्षेत्र का विकास हो सके|
विजय यादव और उनकी दो दर्जन से अधिक टीमें क्षेत्र में दिन रात चुनाव प्रचार कर रहीं है| जिससे उनके चुनाव चिन्ह ‘टेलीफोन’ की घंटी गाँव-गाँव व घर-घर में बजनें लगी है| विजय के टेलीफोन के आगे विरोधियों की घंटी बज रही है| फिलहाल लोधी व मुस्लिम मतदाता चुनावी विजय के लिए प्रत्याशी ला चयन कर चुका है| 29 मई को मतदान है| लिहाजा जाति-धर्म से ऊपर उठकर सपा भी अब पूरी ताकत के साथ अपने प्रत्याशी को समर्थन देनें के लिए चुनावी मैदान में कूद पड़ी है|