कोरोना से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० बृजेश यादव का निधन, 166 नये पॉजिटिव

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| जिसके चलते कोरोना नें क्या आम क्या खास सभी को अपनी चपेट में ले रखा है| सोमवार को आयी रिपोर्ट में कुल 166 नये कोरोना पॉजिटिव मरींज निकले| वहीं प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० बृजेश यादव की कोरोना नें जान ले ली|
दरअसल नगर में दिनों-दिन कोरोना अपना प्रकोप बढ़ाता जा रहा है| प्रतिदिन कई मौतें कोरोना के संक्रमण से हो रही है| लेकिन उसके बाद भी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करनें को तैयार नही हैं| जिसका परिणाम कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के रूप में सामने आ रहा है| जो चिंता का विषय है| सोमवार को सीएचसी कायमगंज के चिकित्सको सहित जनपद में कुल 166 कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आयें है| अब तक सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 116 लोगों की मौत हो चुकी है| वर्तमान में कुल 1568 सक्रिय केस हैं| 5587 केस डिस्चार्ज और होमआईशोलेशन में हैं| अब तक कुल 7271 केस कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं|
वहीं आवास विकास के निजी हास्पिटल संचालक डॉ० बृजेश यादव की मौत कोरोना संक्रमित होनें के बाद मौत हो गयी| जिससे चिकित्सक जगत के साथ ही उनके जाननें वालों में शोक की लहर है|