आकाश भाजयुमो के मंडल महामंत्री, अंशु सोशल मीडिया प्रभारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजयुमो बढ़पुर पूर्वी मंडल की मंडल कमेटी की सूची रविवार शाम जारी हो गयी| जिसमे आकाश को भाजयुमो के मंडल महामंत्री, अंशु सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है|
मंडल अध्यक्ष शिवम कटियार नें मंडल की 19 सदस्यीय कमेटी जारी कर दी| जिसमे पांच को  उपाध्यक्ष, तीन मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय प्रभारी, आधा दर्जन सदस्य बनाये गये है| वहीं मंडल महामंत्री का पद आकाश तिवारी और अंशु दुबे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया | उन्हें मंडल महामंत्री शिवम दुबे नें घर जाकर बधाई दी| कमेटी में एक सदस्य व एक मंत्री की जगह खाली है|