बीजेपी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे एक दर्जन बागी पार्टी से निष्कासित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे एक दर्जन पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है|  जिससे पार्टी में खलबली मच गयी है|
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें मंडल उपाध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, मंडल मंत्री अभिषेक सोमवंशी, मंडल उपाध्यक्ष रामतीर्थ कुशवाह, अनूज राजपूत मंडल महामंत्री, अनिल राजपूत मंडल मंत्र, रहवारी लाल मंडल मंत्री,बूथ अध्यक्ष अवनीश शाक्य, सक्रिय सदस्य संतोष दिवाकर व अजीत राजपूत, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सालिगराम शाक्य, सक्रिय सदस्य पुष्पेन्द्र राजपूत को पार्टी से बाहर किया है| आरोप है कि यह जिला पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा उतारे गये प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं|