जनपद के प्रमुख उद्योगपति पिक्कू बाबू का निधन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के प्रमुख व्यवसायी चन्द्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ पिक्कू बाबू का निधन रविवार को हो गया| जिससे उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गयी|
राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल नें अपने सोशल साइड पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता 95 वर्षीयचन्द्र प्रकाश अग्रवाल का स्वर्गवास रविवार को हो गया है| जिसके चलते सोमवार को सुबह 10 बजे उसकी शव यात्रा कंपिल के अटैना घाट पर जायेगी | वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा| पिक्कू बाबू नें व्यापार के क्षेत्र के कई बड़े कृतिमान स्थापित किये|