जनपद में लगाये जायेंगे आठ लाख वृक्ष

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश मुकेश राजपूत ने सरकार की योजनाओं को बताने के साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग आठ लाख पौधे का रोपण किया जाना है| जिस पर काम शुरू हो गया है|
सांसद मुकेश राजपूत ने ठंडी सड़क स्थित अपने आवास मीडिया को बताया की प्रदेश में लगभग 15 सैलून से अराजकता का माहौल था| जिसे 14 महीने में समाप्त नही किया जा सकता| उसको दुरस्त करने के लिये सरकार प्रयासरत है| उन्होंने बताया की शहजंहापुर में होने वाली पीएम की रैली में कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर जाने की तैंयारी कर रहे है| जंहा किसानो के हित की बात होगी| खुद पीएम इस पर जोर देंगे|
उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही 28 सांसदों के टिकट कटने की खबरों पर कोरी अफवाह बताया| उन्होंने कहा कि टिकट काटना या देना पार्टी आला कमान का काम है| लेकिन कुछ विरोधियों के द्वारा गलत खबर फैलायी गयी| उन्होंने कहा की उन्हें टिकट मिले या ना मिले लेकिन कार्यकर्ता के रूप में वह हमेशा काम करते रहेंगे| सांसद ने कहा की जल्द ही फ्लाई ओवर का कार्य शुरू किया जायेगा| उन्होंने बताया की जिले भर में आठ लाख वृक्ष लगाने की योजना है| जिसका काम शुरू हो गया है|
इस दौरान जिला महामंत्री विमल कटियार,संजीब गुप्ता, दिलीप भारद्वाज व रमेश राजपूत आदि रहे|