नारेबाजी करते हुए नामांकन करनें पंहुचे भाजपाई, पुलिस से नोकझोंक

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के के नेतृत्व में पार्टी एक सभी उम्मीदवार नामांकन दाखिल करनें नारेबाजी करते हुए पंहुचे| जिन्हें पुलिस नें मुख्य गेट पर रोंक दिया| जिससे पुलिस और भाजपा नेताओं में तीखी नोकझोंक भी हो गयी|
भाजपा के सभी उम्मीदवार दुर्गा नरायण महाविद्यालय में एकत्रित हुए| उसके बाद सभी एक साथ कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी करते हुए पंहुचे| जिन्हें सीओ सिटी नितेश सिंह नें रोंक दिया| उन्होंने कहा कि वह प्रत्याशी के साथ केबल चार को ही भीतर भेजेंगे| जिस पर जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता खफा हो गये| जिलाध्यक्ष नें कहा कि वह जादा लोगों को लेकर नही आये है| उनके प्रत्याशियों के साथ भी गिनती के ही लोग हैं| लेकिन सीओ नें उनकी एक ना सुनी| इस दौरान भाजपा नेताओं से पुलिस की झड़प हो गयी| भाजपा के 30 प्रत्याशियों नें अपना नामांकन किया|
प्रत्याशियों से पहले पंहुचे विधायक
अपने प्रत्याशियों के आनें से पूर्व ही भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य पहले ही नामांकन कराने पंहुचे| उन्होंने नामांकन कक्ष में जाकर नामांकन कराया| इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत, जिला महामंत्री डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में डटे रहे|