संविधान शिल्पी नें सर्व समाज को दिलाया सम्मान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती को समाजवादी पार्टी ने संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का रुन्हे श्रद्धांजलि दी|
फतेहगढ़ जेएनवी रोड़ तिराहे पर स्थित भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा स्थल पर सपाई पंहुचे| जिला महासचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में एकत्रित हुए सपा नेताओं नें माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
जिला महासचिव नें कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में सर्व समाज के लिए सम्मान दिलाया। महिलाओं के लिए विशेष सम्मान दिलाया। युवजनसभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों, शोषितो वंचितों के हक अधिकार, शिक्षा के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया और उन्हें समानता का अधिकार दिया। आंबेडकर का जीवन संघर्ष में गुजरा।
निवर्तमान अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत सिंह नें कहा कि बाबासाहेब का जीवन सचमुच संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है|  उन्होंने दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया| जिला सचिव जितेंद्र यादव जीतू , मोहन गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, आनंद गिहार आदि रहे|
प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मोहम्मदाबाद में नगर अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें यादव किया गया|