विखं० कमालगंज में 53 अतिसंवेदनशील प्लस बूथ, आधा दर्जन मतदान स्थलों पर हो चुकी कैप्चरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकास खंड कमालगंज क्षेत्र के तहत जिला पंचायत के कुल 6 वार्ड आते है| जिसमे 54 अतिसंवेदनशील मतदान स्थल व 53 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान स्थल है| जिनमे से अब तक पूर्व में हुए चुनावों में 7 जगह बूथ कैप्चरिंग की घटनायें भी हो चुकी है|
पुलिस प्रशासन इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सख्त है| लिहाजा यदि किसी नें भी कानून तोड़ने का प्रयास किया तो उन पर कार्यवाही होगी| यह बात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और डीएम मानवेन्द्र सिंह लगातार कह रहे है| लेकिन उसके बाद भी प्रशासन नें सभी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर कड़ी व्यूह रचना की है|
अतिसंवेदनशील की श्रेणी में 54 मतदेय स्थल
ग्राम चंदनपुर के 3 मतदेय स्थल,  न्यामतपुर ठाकुरान 2 मतदेय स्थल, भूलनपुर चिरपुरा 2 बूथ, कैंटहा 4, टाडा बहरामपुर 2 मतदेय स्थल, जरारी के 12 मतदेय स्थल, झसी के 5 मतदेय स्थल, जहानगंज के 5 मतदेय स्थल, महरूपुर खार 2 मतदेय स्थल, अहमदपुर देवरिया 2 मतदेय स्थल, महमदपुर अमलैया 1 मतदेय स्थल, नसरतपुर नौगवा 4 मतदेय स्थल, भोजपुर के 5 मतदेय स्थल, राजेपुर सरायमेदा 3 मतदेय स्थल, नरायनपुर गढिया 2 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखें गये हैं|
अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में 53 मतदेय स्थल
ग्राम पंचायत रामपुर मांझगाँव के 2 मतदेय स्थल, बिढैल के 2 मतदेय स्थल, गदनपुर तुर्रा प्राथमिक विद्यालय अनबोला, नगरिया 2 मतदेय स्थल, वर्ना वुजुर्ग 3 मतदेय स्थल, सितौली के 5 मतदेय स्थल, रूनी चुरसई 4 मतदेय स्थल, भडौसा 10 मतदेय स्थल, शर्फाबाद में 6 मतदेय स्थल, ईसेपुर 3 मतदेय स्थल, वन्थल शाहपुर 6 मतदेय स्थल,  रायपुर 3 मतदेय स्थल, जहाँगीरपुर 3 मतदेय स्थल, कमालपुर 3 बूथ को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है|
पिछले चुनाव में 7 इन बूथो पर हुए था विवाद
बिढैल प्राथमिक विद्यालय नगला खुरू पश्चिम में वर्ष 2015 के चुनाव में विवाद हुआ था| जिसमे मुकदमा दर्ज किया गया था| वर्ना वुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय नगला नट पूर्व में वर्ष 2010 के चुनाव में बूथ कैप्चरिंग की घटना हुई थी| पुलिस नें एफआईआर दर्ज की थी| सितौली के प्राथमिक विद्यालय गढ़ाखेड़ा में वर्ष 2010 के चुनाव में बूथ कैप्चरिंग की गयी| इसमे भी मुकदमा दर्ज किया गया| रुनी चुरसई में 2010 के पंचायत चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग हुई| एफआईआर भी दर्ज की गयी| ईसेपुर में तीनों बूथों की कैप्चरिंग की गयी थी| जिसमे एफआईआर दर्ज की गयी| जहाँगीरपुर में दो पक्षों में पथराव हुआ मुकदमा भी दर्ज किया गया| महरूपुर रावी प्राथमिक विद्यालय रावी कक्ष संख्या 1 व 2 में पिछले चुनाव में विवाद हुआ था|