पॉजिटिव निकले 101, सैकड़ा के करीब पंहुचा मौत का आकंडा, अभी रात्रि कर्फ्यू नही

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में जैसे-जैसे पंचायत चुनाव की हवा तेज होती जा रही है उसी तरह कोरोना भी एक दो लोगों की जगह अब सैकड़ो का जुलूस लेकर चल रहा है| कोरोना बढ़ क्यों रहा है| एक दुकान पर चार लोग खड़ें हो तो वहां कोरोना की सारी गाइड लाइन टूटी दिखती है| लेकिन जहाँ सत्ता के जनप्रतिनिधियों का जलसा चल रहा हो वहां किसी भी कानून को फालो करनें की जरूरत नही| परिणाम स्वरूप कोरोना अपनी रफ्तार तेज करता ही जा रहा है| लेकिन डीएम ने अभी जिले में रात्रि कर्फ्यू लगाने पर विचार किया है|
बीती रात आयी कोरोना रिपोर्ट में कुल 101 कोरोना पॉजिटिव निकले है| रिपोर्ट में अकेले दद्दू सिंह मेडिकल कालेज बघार भोजपुर में दो दर्जन कोरोना पॉजिटिव निकले है| कुल मिलाकर जिले भर में 101 मौत का आंकड़ा पंहुच गया है| वहीं अभी तक कुल 96 लोगों की मौत हो चुकी है| जिसको लेकर जिलाधिकारी सख्त हो गयें है| उन्होंने नियमों कड़ाई से पालन करनें के आदेश दिये है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी रात्रि कर्फ्यू नही लगाया गया है| अभी तक जिला प्रशासन द्वारा रात्रि कर्फ्यू का कोई आदेश जारी नही किया गया है।