अवैध हथियार फैक्ट्री के साथ पूर्व प्रधान पति सहित दो गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) पुलिस नें पंचायत चुनाव के चलते पूर्व प्रधान पति के घर से अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है| जिसमे पुलिस नें पूर्व प्रधान पति सहित दो को हिरासत में ले लिया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर निवासी पूर्व प्रधान पति राम दुलारे पुत्र रामाधीन के घर अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलनें की सूचना पुलिस को मिली| जिस पर उप निरीक्षक संतोष कुमार, मंडी चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा आदि ने दबिश देकर एक अर्धनिर्मित 315 बोर का तमंचा, 4 रेती, 1 लोहा काटनें की आरी, दो नाल 12 बोर, कारतूस के खोखे आदि के साथ ही फैक्ट्री में प्रयोग होनें वाले विभिन्य उपकरण बरामद किये|
इसके साथ ही आरोपी पूर्व प्रधान रामदुलारे के साथ ही साथ तुलाराम पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी हरिहरपुर कंपिल को गिरफ्तार किया| पूर्व प्रधान के घर से 315 बोर की राइफल, 8 तमंचा व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
सीओ कायमगंज राजवीर गौर ने बताया कि पूर्व प्रधान पति सहित दो को गिरफ्तार किया गया है| प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा आदि रहे|