निर्माणाधीन लेंटर की छत गिरने से राजमिस्त्री सहित पांच दबे

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) निर्माणाधीन लेंटर अचानक भरभरा कर गिरनें से राजमिस्त्री सहित पांच उसके मलबे में दब गये| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
शुक्रवार को देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम किराचन निवासी राम सिंह पुत्र बाबू राम के मकान का लेंटर पड़ रहा था| अचानक लेंटर में लगा लोहे का गाटर खिसक गया| जिससे राजमिस्त्री शैलेन्द्र उसका भाई चरण सिंह, अतुल, विमल, अरुण पुत्र रामनरेश आदि लोग दब गये| जिससे हड़कंप मच गया| उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| गंभीर हालत होनें पर उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|