टैंकर से कुचलकर बीटीसी छात्रा की मौत, चौकी के सामने लगाया दो घंटे जाम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोचिंग जा रही बीटीसी की छात्रा को तेज रफ्तार टैंकर नें उसे कुचल दिया| पुलिस शव लेकर लोहिया अस्पताल निकली| रास्ते में पंहुचे परिजनों नें शव रोंक लिया और घटना स्थल पर चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया| तकरीबन दो घंटे जाम के बाद एसडीएम सदर ने मौके पर जाकर परिजनों को कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद जाम खुल सका|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अर्जुन नगला निवासी 25 वर्षीय रागिनी पुत्री रामसेवक बीटीसी की छात्रा थी। वह राजेपुर के एक कालेज से बीटीसी कर रही थी| मंगलवार को सुबह लगभग लगभग 6:30 बजे वह अपनी साथी प्रीती पुत्री प्रताप सिंह के साथ अलग-अलग साइकिलों से सुपर टेट की कोचिंग के लिए फतेहगढ़ जा रही थी|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित सेन्ट्रल जेल चौकी के सामने सड़क किनारे पानी भरा था| जिसको बचाने के लिए वह सड़क की तरफ बढ़ी स्अपताल चानक तभी पीछे से आये टैंकर नें उसे कुचल दिया| चालक टैंकर छोड़ फरार हो गयाभेज  टैंकर के टायरों से क्रेन की म दद से निकाली गयी| पुलिस नें उसके शव को ई-रिक्शा से लादकर लोहिया अस्पताल भेज दिया| तभी परिजनों को सूचना मिल गयी| बड़ी संख्या में ग्रामीण शव के पास पंहुच गये उन्होंने नेकपुर पुल के निकट ई-रिक्शा को रोंक लिया| तभी कोतवाल जेपी पाल नें मृतका के पिता  रामसेवक पर मुकदमा दर्ज करानें की  धमकी दी| जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये|
ग्रामीण शव लेकर घटना स्थल आ गये| उन्होंने सेन्ट्रल जेल चौकी के सामने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया| देखते ही देखते सेन्ट्रल जेल चौराहे पर लम्बा जाम लग गया| परिजन कोतवाल की मुकदमा लिखानें की धमकी से आक्रोशित हो रहे थे| घटना की सूचना पर सीओ नितेश कुमार, शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा जेपी पाल, आईटीआई चौकी इंचार्ज राजीव सिंह, कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह आदि फोर्स के साथ आ गये| उन्होंने परिजनों को समझनें का प्रयास किया| लेकिन इसके बाद भी परिजन जाम खोलनें कोतैंयार नही हुए| आक्रोशित भीड़ नें कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह से एम्बुलेंस निकलने की कहने पर धक्का-मुक्की भी कर दी|  तकरीबन दो घंटे लगे जाम के बाद उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार मौके पर पंहुचे उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया| जिसके बाद जाम खुल सका| मौके पर मृतका की माँ रामसंजीबनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतका 22 वर्षीय भाई हिमांशु, 20 वर्षीय बहन आकांक्षा, 18 वर्षीय भाई नवनीत में सबसे बड़ी थी| पिता रामसेवक दुधिया का कार्य करते हैं|
सड़क पर भरे लापरवाही के पानी से हुई घटना
सेन्ट्रल जेल चौकी के निकट पेट्रोल पम्प के सामने जलभराव है| जो आज से नही महीनों से है| अधिकारी प्रतिदिन उस सड़क से गुजरते है| लेकिन किसी नें भी उस जलभराव की तरफ नही देखा| आज उसी सड़क पर भरे पानी को बचाने के चक्कर में रागिनी मौत की नींद सो गयी| आज जब जाम लगा तो अधिकारियों को सड़क के किनारे का जल भराव नजर आया| एसडीएम सदर नें फोन पर जल्द भराव दुरस्त करनें के निर्देश दिये|
उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार नें जेएनआई को बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| जल भराव को दुरस्त करानें के निर्देश दे दिये है| विधिक कार्यवाही होगी| सीओ सिटी नितेश कुमार नें बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|