पति की बाइक से कूदकर कर महिला नें पुल से लगायी छलांग

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) ससुरालियों के विवाद से खफा विवाहिता ने पति की बाइक से खफा होकर पुल से कूदकर जान देंने का प्रयास किया| लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से महिला को सकुशल बचा लिया गया| पुलिस नें महिला के दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया|
थाना नवाबगंज के उखरा निवासी रूबी पत्नी बृजेश यादव ने थाना शमसाबाद के ढाई घाट पुल के ऊपर से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया| लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से उसे सकुशल बचा लिया गया| घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आर के रावत मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| मौके पर पुलिस के सामने ही महिला रूबी की सास शान्ति देवी व उसके पिता अमृतपुर के ग्राम बनारसीपुर निवासी कलेक्टर सिंह में जमकर कहासुनी हो गयी| पुलिस नें दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया और थानें ले आयी|
महिला रूबी नें पुलिस को बताया कि वह लगभग एक महीने से मायके में थी| शुक्रवार को पति ब्रजेश, सास शांति देवी,  चाचा बालिस्टर व चचेरा भाई नन्हें विदा करानें के लिए आये| लेकिन परिजन रूबी को मायके नही भेज रहे थे| जिससे खफा होकर उसके पति बृजेश नें कमरें में जाकर फांसी लगानें का प्रयास किया| लेकिन परिजनों नें बृजेश को बचा लिया| जिसके बाद परिजन विदा करानें को राजी हो गये| रूबी पति की बाइक पर बैठी थी| रूबी नें पुलिस को बताया कि रास्ते में उसका पति बृजेश उसके साथ गाली-गलौज करता रहा| उसने ढाई-घाट के पुल पर बाइक रोंक दी और कहा कि जा मर जा जिससे आक्रोशित होकर रूबी नें पुल से गंगा में छलांग लगा दी|  उसके गंगा में कूदते ही हड़कंप मच गया| ग्रामीणों की मदद से रूबी को सकुशल निकाल लिया गया|
थानाध्यक्ष आर के रावत ने बताया विवाहिता को बचा लिया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही होगी|