रंजिश में ग्रामीण को गोली मारकर किया घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:पुरानी रंजिश में चलते ग्रामीण को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर निवासी 60 वर्षीय छविनाथ सुबह तड़के शौच के लिये जा रहा था| उसी समय गाँव के ही किशन पाल शर्मा ने उसके तमंचे से गोली मार दी| जिससे गोली छविनाथ के हाथ में लगी| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| घटना की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह,सीओ सिटी रामलखन सरोज थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने लोहिया अस्पताल में जाकर जाँच पड़ताल की|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|