अधेड़ की हत्या कर शव प्लास्टिक के बोरें में फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:( कायमगंज संवाददाता) एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का शव बोरी में भरकर सड़क किनारे गेंहू के खेत में फेंक दिया गया| जानकारी होनें पर सनसनी फैल गयी| जानकारी होनें पर पुलिस नें शव को बोरे से बाहर निकाला और जाँच की| लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी|
कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मार्ग स्थित बरखेड़ा रोड शिवरई वरियार में नहर के सामने सुभानपुर गढ़ी निवासी अंजुम कुमार का खेत है| जिसमे गेंहू खड़ा है| जिसमे एक प्लास्टिक की बोरी में एक  अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पड़ा मिला| वरियार निवासी संजय यादव नें कोतवाली पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद कोतवाल संजय मिश्रा, निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार, एसएसआई सन्तोष कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार भारती आदि फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| जिसके बाद शव को बोरी से बाहर निकाला गया| पुलिस शव की गला घोटकर हत्या किये जाने की आशंका बता रही है| पुलिस का मानना है कि हत्या लगभग चार-पाँच दिन पूर्व की गयी है| इसके साथ ही शव पर तेजाब डालनें की भी आशंका जाहिर होरही है| सिर कई जगह चोट के निशान भी मिले| जिससे उसके साथ जमकर मारपीट की भी की गयी |
कोतवाल संजय मिश्रा नें बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पायी है|  पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पोस्टमार्टम में ही हत्या का मुख्य कारण पता चलेगा|