विवाहिता नें फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विवाह के एक वर्ष बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालत में फांसी लगानें से मौत हो गयी| जिसके बाद परिजन मौके पर आ गये| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नगला पजाबा निवासी 20 वर्षीय रोशनी पत्नी धीरज सक्सेना की संदिग्ध हालत में फांसी लगनें से मौत हो गयी| बीते 25 फरवरी 2020 को ही जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज बबरापुर मकदूमपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद की पुत्री रोशनी के साथ हुआ था|
सुबह 7 बजे रोशनी के ससुर जबर सिंह नें उसके मायके सूचना दी| जिसके बाद परिजन और सीओ सिटी राजवीर सिंह, कोतवाल जेपी पाल व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव मौके पर आ गये| लेकिन मायके पक्ष के लोगों और ससुराल पक्ष के लोगों में समझौते को लेकर कई चरणों में वार्ता हुई| खबर लिखे जाने तक 11 बजे तक शव का पंचनामा नही भर सका था|
कोतवाल जेपी पाल नें नें बताया कि जाँच की जा है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|