दारोगा से विवाद पर भाजपा नेताओं नें थाना घेरा, थानाध्यक्ष से झड़प

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) हल्का इंचार्ज से विवाद होनें से खफा भाजपा नेताओं नें थानें का घेराव किया| जिसके बाद थानाध्यक्ष से तीखी झड़प भी हो गयी|
दरअसल थाना क्षेत्र के ग्राम फकरपुर निवासी मनोज मिश्रा भाजपा के अमृतपुर मंडल के उपाध्यक्ष हैं| मनोज के अनुसार उनके चाचा सुभाष मिश्रा नें जिलाधिकारी कार्यालय में चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था| जिसकी सिफारिश मंडल उपाध्यक्ष ने हल्का इंचार्ज दिलीप कंचन से की| हल्का इंचार्ज नें मौके पर जाकर जाँच के बाद रिपोर्ट लगानें को कहा| जिस पर मंडल उपाध्यक्ष का हल्का इंचार्ज से विवाद हो गया| जमकर कहा-सुनी हो गयी|
शुक्रवार को सुबह मंडल उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा के समर्थन में मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, नीरज अवस्थी, महामंत्री मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष आलोक वाजपेयी, कौशलेंद्र सिंह, अमित सिंह, सर्वेश कुशवाहा, जिला महामंत्री रमाकांत त्रिवेदी आदि नें दर्जनों कार्यकर्ताओं नें थानें का घेराव किया और हल्का इंचार्ज के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह से भाजपा नेताओं की तीखी झड़प हो गयी| थानाध्यक्ष नें कहा बीते दिन ही जिलाधिकारी नें जिले में धारा 144 लगायी है|  इसके बाद भी इतनी बड़ी संख्या में आप लोगों को नही आना चाहिए था| थानाध्यक्ष के सुझाव पर भाजपा नेता बोले कि आप धारा 144 के उलंघन की कार्यवाही कर दें| काफी देर चले हंगामे के बाद भाजपा नेता उचाधिकारियों से शिकायत करनें की कहकर चले गये|
थानाध्यक्ष नें विधायक से नही की फोन पर बात
जिस समय थानें में भाजपा नेताओं की थानाध्यक्ष से तकरार चल रही थी| उस समय मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह के फोन पर विधायक सुशील शाक्य नें फोन किया| लेकिन थानाध्यक्ष नें उनसे बाद में बात करनें की कहकर फोन पर वार्ता करनें से इंकार कर दिया| हलका इंचार्ज दिलीप कंचन ने बताया है कि मैं इनके गांव गया था सत्यापन करने के लिए उन्होंने थाने में ही चरित्र प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करनें की बात कही जिसको मैंने नही माना तो उन्होंने थाने का घेराव किया| थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया है कि उसे इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| इस बारे में जानकारी की जायेगी|