रेलवे लाइन के किनारे मिला चरवाहे का शव, हत्या का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीते दिन मवेशी चरानें गये चरवाहे का शव शनिवार को रेलवे ट्रेक के किनारे पड़ा मिला| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस नें शव का को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम भोला नगला निवासी 45 वर्षीय रामपाल पुत्र द्वारिका यादव मवेशी पालनें का कार्य करते थे| बीते शुक्रवार को वह मवेशी चरानें के लिये गये और शाम को निर्धारित समय पर वापस नही आये | जिसके चलते परिजनों नें खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नही चला| शनिवार को उसका शव रेलवे ट्रेक के किनारे ग्राम हुसैनगंज के निकट पड़ा मिला| जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| रामपाल की पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय व फिल्ड यूनिट मौके पर पंहुची| और शव को कब्जे में करके तफ्तीश शुरू की| मृतक के परिजनों नें ग्राम शेखपुर के कुछ पशु व्यापारियों पर हत्या का आरोप लगाया है|
सीओ नें बताया कि मामले की तफ्तीश करायी जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|