पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर से नकदी, सामान चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता)पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष व शिक्षक के घर के कमरे से चोरों ने बक्सा गायब कर दिया| सुबह बक्सा खेत में पड़ा मिला| जिसके बाद पुलिस नें पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अमर सिंह राजपूत निजी शिक्षक है| बीती रात चोरों नें उनके घर में छत पर चढ़कर जीने के रास्ते प्रवेश किया| इसके बाद कमरे में रखा बक्सा उठा ले गये| सुबह ग्रामीणों नें बक्सा कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी के खेत में पड़ा देखा| उस पर अमर सिंह का नाम पड़ा होंने पर सूचना दी| जिसके बाद अमर सिंह मौके पर आ गये| जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक दीपक कुमार आदि मौके पर पंहुचे और जाँच की| अमर सिंह नें बताया कि चोर लगभग 20 हजार की नकदी और सामान गायब कर दिये| अमर सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान में पंचायत चुनाव वार्ड प्रभारी हैं| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|