पंचायत चुनाव में टकराव रोंकनें को सपा नें बनायी समन्वय समिति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को करारी टक्कर देंने के लिए सपा भी पूरी तरह सेतैयारी में जुटी है| जिसके चलते आपसी टकराव रोंकने को पार्टी में समन्वय समिति का गठन किया गया है|
पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा कि समन्वय समिति के अध्यक्ष के पद पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य तहसीन सिद्दीकी के साथ ही पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, सुबोध यादव, सचिन यादव, महेंद्र सिंह कटियार को भी कमेटी में रखा गया है|
कार्यालय में लोहिया पुस्तकालय का किया शुभारम्भ
सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, सचिन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी आदि नें फीता काटकर लोहिया पुस्तकालय का शुभारम्भ किया| जिसमे संरक्षक मुलायम सिंह, राम मनोहर लोहिया आदि के साथ ही पार्टी के इतिहास से सम्बन्धित जानकारी पुस्तकों के मध्यम से मिलेगी| पूर्व सांसद मुन्नू बाबू नें कहा कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है| मीडिया एक तरफा छापनें का कार्य कर रही है| पुस्तकालय में बुक शेल्फ राष्ट्रीय सचिव युवज़न सभा विवेक यादव नें भेट की| इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष नें मंच से दी|