ढाई महीनें बाद भी पुलिस नही खोल पायी खेत में जलायी गयी महिला की हत्या का राज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते लगभग ढाई महीनें पूर्व युवती की हत्या कर शव ग्राम खुशहाली नगला के खेत में फेंक दिया गया था| पुलिस अभी तक अँधेरे में तीर चला रही है| महिलाओं सुरक्षा की पोल खोलती इस घटना के खुलासे को पुलिस मिशन बनाकर शक्ति नही लगा रही है|
विदित है कि गाँव खुशहाली नगला में पुलिस नें कृष्णवीर यादव के खेत के निकट एक महिला का शव पड़ा मिला था| उसकी हत्या कर शव जलाया गया था| पुलिस घटना की लीपा-पोती करनें में लगी है| घटना के समय पुलिस के आलाधिकारियों नें मौके पर आकर जाँच कर घटना के खुलासे के निर्देश दिये थे| जिसके बाद भी अभी तक पुलिस का मुखबिर सिस्टम फेल है| सर्विलांस के जाल में भी अभी तक कोई भी अपराधी नही फंसा है|
जिससे पुलिस अब अँधेरे में तीर चला रही है| या यूँ कहिए खुलासे को भगवान भरोसे छोड़ दिया है| महिला की अभी शिनाख्त तक नही हो सकी| महिला लाल चूड़ी पहने थी लाल रंग की ब्रा भी शव से कुछ दूर पड़ी मिली थी| महिला के हत्यारे खुले घूम रहें है|
सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव की अभी  शिनाख्त भी नही हो पायी है| पुलिस टीमें लगीं है|