पुरानी रंजिश में दबंगों नें घर में घुसकर दम्पत्ति को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) पुरानी रंजिश में घर में घुसकर गाली-गलौज कर रहे दबंगों नें विरोध करनें पर मारपीट कर दी| लाठी-डंडो से मारपीट करनें से दम्पत्ति घायल हो गये| घायलों नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम लुखड़पुरा निवासी लायक सिंह नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि पुरानी रंजिश के चलते गाँव के ही शैलेन्द्र कुमार, धीरू व ऋषि पाल सुबह लगभग 10 बजे उसके घर में दाखिल हुए| इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी जब विरोध किया तो बेखौफ दबंगों नें लायक सिंह व उसकी पत्नी कांतिदेवी को लाठी-डंडों से पीट दिया| घायल को सीएचसी में उपचार कराया गया| वहीं पुलिस तहरीर मिलने के बाद जाँच में जुट गयी है|
थानाध्यक्ष आरके रावत नें बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|