राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनानें पर तोषित का जोरदार स्वागत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के युवा नेता सरदार तोषित प्रीत सिंह को समाजवादी यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने बनाए जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि तोषित एक युवा चेहरा हैं और सिख समाज से आते हैं। इनको पार्टी नेतृत्व द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गयी| इसके लिए पार्टी नेतृत्व को बधाई देते हैं और साथ ही उम्मीद करते हैं कि सरदार तोषित प्रीत अपने समाज के बीच जाकर के पार्टी की नीतियों और रीतियों का प्रचार करेंगे| जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, जहान सिंह लोधी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, सौरव कटियार, रमेश चंद कठेरिया, युनूस अंसारी,युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव सिरौली वाले, निवर्तमान जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शशांक सक्सेना आदि रहे|