आवास आवंटन पत्र वालों को भी जारी कर दिये डूंडा ने नोटिस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के काशीराम कालोनी के 467 घरों में इस समय खलवली मची है| क्योंकि डूंडा नें अबैध रूप से रहनें वाले लोगों को नोटिस थमा दियें हैं| लेकिन कुछ लोग यैसे भी हैं जिन्हें विभाग ने रहनें के लिए बाकायदा आवास आवंटन का पत्र जारी किया| इसके बाद भी उन्हें भी नोटिस थमा दिया गया|
दरअसल शहर में बनीं तीनों कांशीराम कॉलोनी के 467  लाभार्थियों को डूडा ने नोटिस जारी किये थे। इनमें आधे घरों में ताले लटके मिले थे और आधे में लाभार्थियों की बजाए दूसरे परिवार रहते मिले। 17 फरवरी तक नोटिस का जबाब माँगा गया था|  हैवतपुर गढ़िया, टाउन हाल और बंधौआ में कांशीराम कॉलोनी बनी हैं। इनमें 1500 आवास हैं। नोटिस आते ही कालोनी के वाशिंदों में खलबली मच गयी| यह तो सत्य किसी से छुपा नही कि कालोनी में सैकड़ों की संख्या में अबैध तरीके से लोग रह रहें है| वह नोटिस आने से वह काफी दिक्कत में आ गये हैं| लेकिन कुछ लोग तो इस तरह के मिले जिनके रहनें के लिए और कोई दूसरा सहारा नही है| इसके साथ उनके पास आवास आवंटन पत्र भी है| फिर भी  उन्हें नोटिस थमा दिये गये|
बुधवार को डूंडा कार्यालय पर कालोनी के वाशिदों की काफी भीड़ नजर आयी| उनके द्वारा दिये गये कागजात और प्रमाण कार्यालय में जमा हुए| जिसका मिलान करने के बाद ही साफ होगा की बैध और अबैध कौन है|
पीओ डूंडा जय विजय सिंह नें जेएनआई को बताया कि 467 को नोटिस दिया गया था| अब उनके प्रपत्रों की जांच होगी| जो बैध होगा उसका नोटिस निरस्त होगा| लेकिन जो अबैध रूप से रह रहा होगा उसे आवास खाली करना होगा|  जिन लोगों के पास आवास आवंटन पत्र है उनके पत्र की जाँच के बाद ही तय हो पायेगा|