जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर को किया याद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  महान समाज सेविका व वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| शहर में सपा ने उन्हें याद किया तो ग्रामीण क्षेत्र में जिला पाल सभा की तरफ से कार्यक्रम किया गया|
शहर के आवास विकास सपा कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी| सभी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला| सपाईयों ने कहा की उन्होंने पूरा जीवन भूखें प्यासे और बीमार लोगों की सेवा में लगा दिया| अहिल्याबाई होल्कर ने आजीवन समाजवाद की अलख जगायी| जिला महासचिव मंदीप यादव, ब्रजेश पाल, हरिओम दयाल, जितेन्द्र सिंह यादव, अरविन्द साहू, पवन पाल, अमित कुमार, अमन चतुर्वेदी आदि रहे|
जहानगंज संवाददाता: क्षेत्र के गाँव हिसामपुर में ग्राम प्रधान व जिला पाल सभा के अध्यक्ष उदयभान पाल के आवास पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया | जिसमे उनके जीवन पर विचार व्यक्त किये गये| स्वदेश पाल, ब्रजेश पाल, सुरेन्द्र सिंह पाल, सुरजीत पाल आदि रहे| संचालन त्रिलोकीनाथ पाल ने किया|