तगादे के विवाद में युवक के हाथ में मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) तगादे के विवाद में युवक को गोली मार दी गयी| जख्मी हालत में उसे लोहिया अस्पताल ने भर्ती किया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलरिया निवासी अनुज मिश्रा पुत्र रामकुमार अपने दूसरे मकान चिलपुरा जा रहा था| तभी अचानक अनुज के सीधे हाथ में गोली मार दी गयी| गोली लगनें से जख्मी अनुज को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले गये, जहाँ से उसे रिफर कर दिया गया| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सूचना मिलनें पर सीओ सिटी राजवीर सिंह, कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेयआदि आ गये| घायल अनुज नें बताया कि उसका 40 हजार रूपये अभिषेक मिश्रा के ऊपर है| वह रुपया नही दे रहे| जिसके चले आये दिन विवाद होता है| तगादे से तंग आकर अभिषेक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर उसके गोली मार दी|
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|