यूपी की जनता को केवल सपने दिखा रही भाजपा सरकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसमे कई जगह कार्यक्रम कर सपाईयों नें सरकार पर जुबानी हमला भी बोला| सपाईयों नें कहा कि सरकार केबल यूपी के लोगों को सपने दिखा रही है|
मंगलवार को सपा की एक टीम सपा नेता सचिन सिंह यादव के नेतृत्व में विधान सभा अमृतपुर के मेरापुर, दहेलिया, उनासी व ग्राम पंचायत सिरोली में युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| सचिन यादव नें कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महगी शिक्षा, छात्र संघ चुनाव पर रोक, ऑनलाइन शिक्षा की दिक्कतें, छात्रों पर फर्जी आपराधिक मुकदमे, बहन बेटियों के साथ बढ़ती घटनाओं के खिलाफ नौजवान आक्रोशित है| युवा इसका जबाब आगामी 2022 को इसका जबाब युवा देगा| निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव, निवर्तमान जितेंद्र यादव आदि नें भी विचार व्यक्त किये| चेयरमैन हरीश कुमार,अनुराग यादव, गौरव सिंह, जीतू यादव, रामविलास यादव आदि रहे|
वहीं ग्राम नौसारा में सपा का कार्यक्रम शोभित यादव की अध्यक्षता में हुआ| जिसमे राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव नें कहा कि कृषि बिल कानून किसानों के लिए धोखा है| यह कानून पूंजीपतियों को फायदा देंनें के लिए बनाया गया है| सिक्की यादव, शशांक सक्सेना, बंटी यादव, मनमोहन यादव आदि रहे|