फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ओबीसी के लिए आरक्षित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को शासन ने सूबे की 27 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण लागू कर दिया| जिसमे फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में चली| जिससे जिले के कई राजनैतिक सूरमाओं के मंसूबो पर पानी फेर दिया है|
दरअसल फर्रूखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा का कब्जा था| अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला केलिए पूर्व में आरक्षित थी| जिसके बाद भाजपा सरकार आने पर आरक्षण में परिवर्तन के कायस लगाये जा रहे थे| अध्यक्ष की कुर्सी  का आरक्षण आया तो जिले के कई राजनीति के कई महारथियों का गणित बिगाड़ दिया| जिसमे अनुसूचित जाति महिला की जगह आरक्षण अन्य पिछला वर्ग के खाते में में चला गया| जिससे अब सांसद मुकेश राजपूत का खेमे की इस पद के लिए प्रबल दावेदारी हो गयी है|