सपा महानगर अध्यक्ष व चार फ्रंटल संगठनों को नये मुखिया का इंतजार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीते एक महीनें पूर्व सपा की जिला कमेटी के साथ ही संयोगी संगठनों की घोषणा की थी| लेकिन अभी प्रमुख पांच संगठनों को जिले में अपने नये मुखिया का इंतजार है| वहीं अध्यक्ष पद पर काबिज होनें के लिए नेता लखनऊ और सैफई के चक्कर काट रहें है|
25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष नें 51 सदस्यों वाली जिला कमेटी की घोषणा कर दी थी| सपा में कुल 16 अनुसांगिक संगठन है| जिसमे उन्होंने केबल 12 के ही अध्यक्ष घोषित किये थे| लेकिन सपा युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की घोषणा नही की| इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष का पद भी खाली चल रहा है| जिस पर भी नये मुखिया की ताज पोशी होनी हैं| अध्यक्ष की ताजपोशी के प्रयास में नेता लगातार लखनऊ से सैफई तक का रुख कर रहें है| लेकिन लगभग एक महीनें बाद भी अभी तक बचे हुई संगठनों के अध्यक्षों की घोषणा नही हो सकी|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें जेएनआई को बताया कि बचे हुए पदों पर मार्च में घोषणा होनें की सम्भावना है| प्रदेश नेतृत्व को निर्णय लेना हैं|