अफवाहों की बाढ़ में दिनभर गोते लगाते रहे कल्पवासी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से उत्तर प्रदेश में भी गंगा नदी में बाढ़ आने के साथ तबाही की आशंका पर उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में अलर्ट है।  सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन भी एलर्ट मोड़ में है| फिलहाल मेला रामनगरिया को कोई खतरा नही बताया जा रहा है|
दरअसल उत्तर प्रदेश में गंगा नदी बिजनौर से प्रवेश करती है। इसके बाद बदायूं, बुलंदशहर, हापुड़, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, प्रयागराज से होकर वाराणसी, गाजीपुर तथा बलिया तक बहती है। चमोली के इस हादसे का असर उत्तर प्रदेश में भी होने की आशंका के बीच प्रयागराज के साथ गढमुक्तेश्वर व और फर्रुखाबाद में माघ मेला पर सरकार की खास नजर है। एक महीने तक चलनें वाले फर्रुखाबाद में माघ मेला रामनगरिया को लेकर भी जिला प्रशासन पूरी तरह शतर्क है|
रविवार को जब से ग्लेशियर फटने की खबर मेले में फैली तब से कल्पवासियों में भ्रम की स्थित फ़ैल गयी| एक दूसरे से अधिकतर लोग इसी की चर्चा करते दिखे| लेकिन जिला प्रशासन नें फिलहाल किसी भी खतरे से इंकार किया है|
उपजिलाधिकारी अनिल कुमार नें जेएनआई को बताया कि मेले में गंगा में पानी बढने का कोई खतरा फिलहाल नही है| किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें| प्रशासन एलर्ट है|