आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) आग लगाने से गंभीर महिला नें घटना के पांच दिन बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम खंडौली निवासी भानु पत्नी मोनू का अपने पति से कई वर्षों से विवाद चल रहा था| उसकी ससुराल ससुराल मसेनी में है| बीते 30 जनवरी को भानु नें अपने मायके में ही आग लगा ली थी| जिसमे उसकी हालत ज्यादा खराब हो गयी| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| लेकिन हालत ज्यादा खराब होनें से उसे लखनऊ रिफर कर दिया गया था| लोहिया अस्पताल में पुलिस नें उसके वयान भी दर्ज किये थे| घटना के बाद बुरी तरह झुलसी भानु के भाई विपिन नें अपने बहनोंई मोनू और उसके छोटे भाई अमित के खिलाफ धारा 498 ए, 504 व 506 के साथ ही 511 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था|
थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार ने बताया कि महिला लखनऊ में हॉस्पिटल में मौत हो गई है मुकदमा पंजीकृत है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|