कल्पवासियों की मंशा पर पानी फेर रहे मेले के ठेकेदार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेला संवाददाता) महीने भर के लिए गंगा किनारे कल्पवास करने आये कल्पवासी पानी की समस्या से जूझ रहे है| दर्जन भर से जादा नल खराब होनें से क्ल्पासियों को दूसरे क्षेत्र में जाकर पानी लाना पड़ रहा है| जिससे कई बाद विवाद की स्थिति भी बन रही है|
दरअसल तकरीबन तीन किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला मेला रामनगरिया इस समय अपने पूरे शबाब पर है| जिला प्रशासन पूरी तरह से कल्पवासियों को सुबिधाओं का लाभ देनें का प्रयास चल रहा है|  लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही और मनमानी से सैकड़ों की संख्या में कल्पवासी पानी को लेकर परेशान है| कई जगह केबल नल सफेद हाथी बने हुए है| कई में अभी तक हत्था तक नही लगाया गया| कल्पवासी महिला बिटोली देवी निवासी हरपालपुर नें बताया कि उनकी झोपड़ी के निकट नल कई दिनों से खराब है लेकिन ठेकेदार के कर्मचारी कुछ सुननें को तैयार नही हैं| जिससे पानी की बड़ी समस्या है| जेएनआई टीम नें मेला परिसर का निरीक्षण किया तो पता चला दो, तीन और चार नंबर सीढी के वाले क्षेत्र के लगभग एक दर्जन हैन्डपम्प खराब लगे है|
रात में बिजली भी करती आँख मिचोली
जिला प्रशासन ठेकेदारों को मेले को 24 घंटे विधुत आपूर्ति करने का काम दे चुका है| लेकिन उसके बाद भी रात में बिजली कल्पवासियों को रुला रही है|
मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित नें बताया कि नलों की मरम्मत का कार्य चल रहा है| जल्द व्यवस्था ठीक की जायेगी|