बजट से सर्राफा व्यापारियों के चेहरों पर चमक, अन्य मायूस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को पेश हुए केंद्र सरकार के बजट को देखने के लिए लोग अपनी टीवी और मोबाइल पर टकटकी लगाये रहे| बजट नें सराफा व्यापारियों के चेहरे पर चमक ला दी है| लेकिन अन्य व्यापार करने वाले कारोबारी और व्यापारियों नें बजट को नकार दिया|
कंछल गुट व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता इस्लाम चौधरी नें बताया कि गरीब और माध्यम दोनों के लिए नुकसान देंने वाला है| पेट्रोल व डीजल के दाम बढने का असर सीधा आम आदमी और आम व्यापारी पर पड़ेगा| वाहन या ट्रांसफोर्ट व फैक्ट्री, कृषि सभी पेट्रोल और डीजल पर आधारित है| जिससे आवश्यक वस्तुएं मंहगी होगीं| जिसका भार गरीब और माध्यम वर्ग पर ही पड़ेगा|
व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष इकलाख खान नें कहा कि बजट में व्यापारियों के लिए कोई सुबिधा नही है| जीएचटी में छूट होंना चाहिए| एक वस्तु एक टेक्स की बात है तो एक ही टेक्स होना चाहिए| इनकम टेक्स में भी छुट नही मिली| 75 वर्ष आयु वाले वृद्ध को इनकम टेक्स में छुट दी है| उसे 60 वर्ष से करना चाहिए था| बजट से व्यापारियों को कोई लाभ नही मिला|
नेहरु रोड़ के सराफा व्यापारी राजीव शुक्ला नें बताया कि कहा कि बजट पिछले पांच बजट जैसा है| पूर्व के बजट में सरकार बुलेट ट्रेन व मार्डन सिटी लेकर आये थे| अब भी केबल हवा हवाई बजट है| सरकार ने सोना एवं चांदी पर आयात शुल्क में कमी की घोषणा की। इससे घरेलू बाजारों में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी। सराफा व्यापार में उछाल आने की उम्मीद है|
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल नें अपनी मन की बात जेएनआई से की| उन्होंने बताया कि सोना व चांदी की आयात शुल्क कम होंने से सोनें व चांदी के दामों में कमी आ सकती है| जिससे सराफा बाजार में रौनक लौट सकती है| इसके अलावा बजट में कुछ भी व्यापारियों के हित में नही है|
व्यापारी सरदार तोषित प्रीत नें कहा कि नें कहा कि बजट में मध्यम वर्ग फिर मंहगाई की मार झेलेगा| किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा झूठा निकला| महिला सुरक्षा और बढ़ते अपराधों के लिए सरकार नें कुछ नही किया|