डेरी वाले और एक्शन शोरुम मालिक सहित 17 पर जबाबी एफआईआर, चार गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस नें जबाबी मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस नें डेरी वालों और एक्शन शोरूम मालिक सहित 17 के खिलाफ जबाबी मुकदमा पंजीकृत कर चार को गिरफ्तार कर लिया| अन्य की तलाश की जा रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला बागकूंचा निवासी सुनील मिश्रा पुत्र विद्यासागर मिश्रा( डेरी वाले) की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया| जिसमे सुनील का आरोप है कि बीती रात लगभग 11 बजे वह घर पर लेटा था| उसी समय अचानक रजत रस्तोगी व रविश रस्तोगी पुत्र पन्ना लाल व आयुष रस्तोगी व उत्कर्ष रस्तोगी पुत्र रवीश रस्तोगी व मनोज उर्फ पप्पू रस्तोगी महावीर कोल्ड निवासी मोहल्ला रस्तोगियान के साथ ही शौर्य यादव पुत्र सुनील यादव अपने 4-5 साथियों के साथ आये और जान लेवा हमला कर दिया| चाकू से  ऊँगली काट दी| बचानें के चक्कर में परिवार के सुशील मिश्रा, शिवम पुत्र अर्पित पुत्र सुनील आदि घायल हो गये| मनोज रस्तोगी अपने हाथ में हथियार लिए थे| महिलाओं के साथ भी मारपीट की गयी|  घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें रजत रस्तोगी, रवीश रस्तोगी, आयुष रस्तोगी, उत्कर्ष रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, शौर्य यादव के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 324, 323 व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
वही जबाबी मुकदमें में एक्शन शोरुम के मालिक रवीश रस्तोगी पुत्र किशन कान्त रस्तोगी निवासी रस्तोगी मोहल्ला| रविश नें दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा किवह शोरुम में बैठा था| उसी समय दो लोग आये और कहा कि बाबा जर्दा दो| उन्हें 30 मिनट के बाद जर्दा दे दी और 385 रूपये ले लिए| रात में जब उनका पुत्र आयुष रस्तोगी महादेवी वर्मा के निकट से ब्रेड लेकर आ रहा था| उसी समय मोहल्ला नई बस्ती के निकट उसे अमन मिश्रा व विवेक मिश्रा (डेरी वाले) नें 10-12 अज्ञात लोगों नें आयुष पर हमला बोल दिया| जिससे वहगंभीर रूप से जख्मी हो गया| पुलिस ने आरोपी अमन मिश्रा, विवेक मिश्रा डेयरी वाले व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ 147, 148, 149, 352, 324, 387 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया| जाँच दारोगा रामकेश को दी गयी है|
उपनिरीक्षक रामकेश नें बताया आरोपी आयुष उत्कर्ष और अमन मिश्रा व विवेक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया| अन्य की तलाश की जा रही है|