बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माह के अंतिम रविवार को भाजपा की ओर से जिले में बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात को टीवी आदि पर सुना।
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने बूथ संख्या 295 बटुआ वाली गली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना इस दौरान उन्होंने बताया वर्ष के प्रथम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जनपद के विभिन्न बूथों पर सुनी गई। विधानसभा अमृतपुर के सलेमपुर मंडल में बूथ संख्या 141 महमदगंज में बूथ अध्यक्ष रामसेवक कुशवाहा की अध्यक्षता में मन की बात कार्यक्रम को सुना गया इस दौरान अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य रहे| भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद उत्तरी मंडल में बूथ संख्या 8 टिलमापुर में बूथ अध्यक्ष अनुज राठौर की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम संपन्न हुआ| भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर रहे| सदर विधानसभा के नगर पश्चिमी मंडल में बूथ संख्या 219 बंगशपुरा कोहना में बूथ अध्यक्ष बिल्लू सक्सेना की उपस्थिति में मन की बात सुनी गई। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय, मृत्युंजय पाठक, सर्वेंद्र सिंह रामकिशन शाक्य मौजूद रहे। बूथ संख्या 283 बागकूँचा में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता की उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम संपन्न हुआ। बूथ अध्यक्ष सुशील मिश्रा मौजूद रहें। पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने बूथ संख्या 318 पिथनूपुर मेहंदिया में बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में मन की बात कार्यक्रम को सुना। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ० मिथिलेश अग्रवाल ने कायमगंज ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या 94 एवं 95 क्योराखास में मन की बात कार्यक्रम को सुना