अम्बेडकर, गाँधी के साथ ही पीएम मोदी के चित्र पर डाली माला, फोटो हो रहीं वायरल

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिले में जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया गया| इसके साथ ही स्वाधीनता से जुड़े सेनानियों को माल्यार्पण और पुष्पांजली अर्पित की गयी| लेकिन यहाँ जिम्मेदारों नें वह कर दिया जो देखकर जिम्मेदार तंत्र पर ऊँगली जरुर उठाती है| जिम्मेदारों नें डॉ० अम्बेडकर व गाँधी के साथ ही देश के वर्तमान प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भी श्रद्धांजलि दे डाली| फोटो वायरल होनें से हड़कंप मच गया है|

दरअसल बीते दिन अस्थाई नगर पंचायत कार्यालय नवाबगंज के कार्यालय पर गणतन्त्र दिवस धूमधाम से जिम्मेदारों के बीच मनाया गया| जिसमे ध्वजारोहण के दौरान ही मेज पर तीन तस्वीरें रखीं गयी| जिसमे संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और देश के वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी के चित्र रखे गये| उसके बाद तीनों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गयी|  नगर पंचायत कार्यालय में पीएम मोदी के चित्र पर माल्यार्पण करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गयी| सोशल मीडिया पर पीएम की फोटो पर माला पड़ी फोटो वायरल होनें से हड़कंप मच गया| इतनी बढ़ी गैर जिम्मेदाराना हरकत से सरकारी महकमें में हलचल मचा दी है|
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल भरद्वाज नें जेएनआई को बताया कि वह इस सम्बन्ध में भाजपा के उच्च नेताओ को अवगत करायेंगे| यह गलत है| जेएनआई नें जब ईओ आशीष कुमार से वार्ता करने का प्रयास किया तो कई घंटी जाने के बाद भी उन्होंने फोन नही उठा| 
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता  नें जेएनआई को बताया कि यदि पीएम मोदी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तो यह कृत्य क्षमा योग्य नही है| इस तरह के सरकारी अधिकारी या कर्मचारी को नौकरी करने का अधिकार नही है| इस सम्बन्ध में शतप्रतिशत कार्यवाही करायी जायेगी|
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव नें बताया कि अभी मामला उनकी जानकारी में नही है| जाँच कर कार्यवाही होगी|