घर की छत पर पड़ा मिला कबूतर का शव, टीम नें की जाँच

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर की छत पर एक कबूतर का शव मिलने से घर के लोगों में हड़कंप मच गया| जिसकी सूचना पशु पालन विभाग के अधिकारी को दी गयी| जिसके बाद टीम नें पंहुचकर शव कब्जे में ले लिया| लेकिन जाँच में उसके बर्ड फ्लू की सम्भावना नही निकली|
फतेहगढ़ के जय नरायण वर्मा मार्ग पर गमा देवी मन्दिर के निकट प्रमोद शुक्ला पुत्र स्वर्गीय रामानन्द शुक्ला का आवास है| जिसमे उनके आवास की छत पर एक कबूतर का शव पड़ा मिला| जिसके बाद उन्होंने पशु पालन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी| जिसके बाद टीम मौके पर उनके घर पंहुची और पड़ताल कर शव को कब्जे  में ले लिया| टीम उसे साथ ले गयी|
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० आर के सिंह नें बताया कि जाँच करने पर कबूतर के चोट मिली| उसमे वर्ड फ्लू जैसे लक्षण नही मिले|