खालिस्तानी समर्थक किसानों की आड़ में दे रहे आंदोलन को हवा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई न्यूज) कृषि बिल के समर्थन में उतरे बीजेपी विधायक नें विरोधियों पर करारा हमला बोला| उन्होंने कहा कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन को कुछ विपक्षी खालिस्तानी समर्थक हवा दे रहें है| सरकार उनको गुप्त रूप से चिन्हित करा रही है| जिनके खिलाफ कार्यवाही होगी|
शहर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यलय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता व अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य नें पत्रकारों से वार्ता की| उन्होंने कहा कि बीते 6 वर्षों में किसान के लिए बहुत से योजनाओं सरकार लायी जिससे उन्हें लाभ हुआ| काफी लम्बे समय से किसानों के लिए बाजार खोलने की मांग चल रही थी| उसके लिए कृषि कानून लाया गया| कृषि कानून के चलते अब किसानों का शोषण नही हो पायेगा| किसान देश में कही भी अपनी फसल बेंच सकता है|
लेकिन कुछ अलोकप्रिय हो चुके संगठन खुद को चमकाने के लिए किसान आंदोलन में घुसकर प्रदर्शन कर रहें है| बीजेपी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन और सम्मान कर रही है| लेकिन किसानों के धरनें में अराजकतत्व शामिल होकर उपद्रव से बाज नही आ रहे| किसानों की भीड़ में कम्युनिस्ट विचार धारा के लोग घुसें है|
विधायक नें कहा कि भाजपा किसानों के बीच से विरोधियों को हटाने के लिए कुटनीतिक मार्ग अपनाने की तैयारी कर रही है| दो किसान के रूप में बहरूपिया बनकर घुसे है उन्हें समय आने पर चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी|
जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, कुलदीप दुबे, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|