बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की क्लास में पंचायत चुनाव का संगठन रहा फेल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इस बार भाजपा प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर पूरी दमदारी से लड़ने का मन बनाकर मैदान में भी उतर गयी है| मिशन-2022 से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतने को प्रतिष्ठा प्रश्न बनाकर तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को संवाद और संपर्क बढ़ाने के लिए गांवों में डेरा डालनें के निर्देश दिये गये थे| जिले की पार्टी के पंचायत चुनाव जिम्मेदार के निर्देशों का पालन कितना करते है इसका पता प्रदेश अध्यक्ष की क्लास में लग गया| उन्होनें सभी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
दरअसल प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी स्वतंत्र देव सिंह नें पार्टी के जिला कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं समन्वय समिति की बैठक बंद कमरें में बैठक ली| जिसके बाद उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ाने के लिए बनाये गये सातों व्लाकों के प्रभारी, 30 जिला पंचायत के वार्डो के प्रभारी और ग्राम पंचायत प्रभारियों से हकीकत जानी| नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं पंचायत वार्ड संयोजकों से मुखातिब हुए| लेकिन हकीकत जान कर वह दंग रह गये| पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो एक सहकारिता के बड़े नेता, एक विधायक के पुत्र आदि की जमकर क्लास लगा दी| फिलहाल स्वतंत्र देव सिंह की क्लास में पंचायत चुनाव के लिए बनाया गया संगठन पूरी तरह फेल रहा| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर दी गयी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने की नसीहत दी| उन्होंने कहा कि वार्डों के संयोजक वार्डों में जाकर बूथ एवं सेक्टर स्तर की बैठकें आयोजित करें। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पंचायत सदस्य जीते इसके लिए जनसंपर्क अभियान को चलाना होगा|