पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्ला रख्खा का निधन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) इलाज के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्ला रख्खा का निधन हो गया| उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था |
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर सरायमेदा निवासी अल्ला रख्खा उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज से खासम-खास रहे थे| शनिवार शाम को उनकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों नें इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया था| जहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी| मौत की खबर अस्पताल से बाहर आते ही कोहराम मच गया| पत्नी शमा परबीन का राे राे कर बुरा हाल है|