अवैध प्लाटिंग करने वालों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भू-माफियाओं के साथ ही जिले में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों पर जिला प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गयी| उनकी सूची बनाकर कार्यवाही करने के आदेश डीएम नें दिये है| जिससे अवैध प्लाटिंग करने वालों में खलबली मच गयी है|
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर -करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने स्टाम्प एवं नगर निकायों में वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये| नगर निकायें नई आरसी संबंधित तहसील में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही जिलाधिकारी नें कड़े निर्देश दिये कि शहर एवं शहर के आस -पास कर रहे अवैध प्लाटिंग वालों की सूची तैयार करें| इसके साथ ही साथ अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरूद्ध धारा 80 की कार्यवाही करने के निर्देश दिये|
बिजली विभाग की वसूली सबसे खराब
समीक्षा बैठक में बिजली विभाग की बसूली सबसे खराब पायी गयी| जिस पर डीएम नें कड़ी नाराजगी व्यक्त की| इसके साथ ही उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिये कि अभियान चलाकर वसूली बढाई जाए| परिवहन एवं आबकारी विभाग की वसूली प्रगति ठीक पाई गई। खनन में 77 प्रतिशत वसूली हो सकी| जिलाधिकारी ने भट्टों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये| खनन वसूली में सुधार के निर्देश दिये|