डीएम नें संपूर्ण समाधान दिवस में 137 फरियादियों में 20 को दिया न्याय

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे सरकारी सेवाओं का लाभ ना मिलने पर अबैध कब्जों की शिकायत की भरमार रही| कुल मिलाकर 137 फरियादी न्याय की आस लेकर पंहुचे लेकिन 117 को मायूस होकर लौटना पड़ा| 20 को ही न्याय मिल सका|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा नें तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को सुना| डीएम-एसपी के आने की खबर से फरियादियों में भी इजाफा दिखा| जिसमे कई ग्रामीणों नें पीएम आवास योजना का लाभ ना मिलने की शिकायत की| करनपुर दत्त निवासी अनिल कुमार अवस्थी पुत्र राम दुलारे अवस्थी ने किसान सम्मान निधि ना मिलनें की शिकायत की| रतनपुर कुबेरपुर राजपाल ने उसकी भूमि पर अबैध कब्जा होनें की शिकायत की| कुल 137 शिकायतों में 20 का निस्तारण हो सका| डीएम नें शेष शिकायतों का आठ दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये|
डीएम नें ग्रामीणों को वितरित किये कम्बल
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नें कम्बल का वितरण किया| लेकिन कम्बल की आस में खड़ी करीब दो दर्जन महिलाओं को कंबल नही मिल सके| जिससे वह मायूस होकर चली गयीं| जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ला,
सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष जसबंत सिंह, थानाध्यक्ष राजेपुर देवेन्द्र गंगवार आदि रहे| तहसील सदर में एसडीएम अनिल कुमार नें फरियादों को सुना| जिसमे कुल 122 शिकायतें पंहुची| जिसमे से 10 को न्याय मिला|