महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते पांच दिन पूर्व महिला की हत्या कर शव को जलाने के मामले में पुलिस फिलहाल हर तरीके से खाली हाथ है| अभी तक ना ही महिला की शिनाख्त हुई और ना ही हत्यारोपियों का कोई सुराग लगा है| पुलिस फिलहाल हवा में तीर चला रही है|
बीते दिन 29 दिसंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहाली नगला निवासी कृष्णवीर यादव का गाँव के ही निकट खेत के निकट पुलिया में महिला का अधजला शव बरामद हुआ था| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी थी| महिला के शव अक बीते दिन पुलिस नें पोस्टमार्टम भी कराया था| जिसमे गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई थी| शिनाख्त ना होनें से पुलिस नें थाना क्षेत्र के आस-पास के जनपद के करीबी थानों को भी अवगत कराया| लेकिन शव बरामद होनें के बाद पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ नजर आयी|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि जाँच चल रही है| अभी शिनाख्त नही हो पायी है| पुलिस जाँच में जुटी है|