आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की हदयगति रुकनें से मौत

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला जेल फतेहगढ़ में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ही हालत अचानक बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया |

थाना कमालगंज के ग्राम बसायमपुर कड़ाड निवासी 54 वर्षीय वृद्ध राम विलास पाल हत्या के मामले में जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था| जिला जेल में वह 28 सितंबर 2019 को निरुद्ध किया गया था| इसके मुकदमा सुनवाई के दौरान 3 अक्टूबर 2019 को उसे जनपद न्यायालय फतेहगढ़ नें हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया था| शनिवार सुबह लगभग 5:20 पर उसको दिल का दौरा पड़ा| अधिकारियों के निर्देश पर उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया अस्पताल
में चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया| जेल अधिकारियों नें परिजनों को बंदी की मौत की जानकारी दी| जिसके बाद मृतक बंदी का पुत्र बेटा राजीव, सचिन पत्नी रामकली आदि परिजन आ गये| जेल प्रशासन की सूचना पर सेन्ट्रल जेल के चिकित्साधिकारी डॉ.नीरज, लोहिया अस्पताल के चिकित्सक प्रभात वर्मा के पैनल नें शव का पोस्टमार्टम किया| पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी करायी गयी| मिली जानकारी के मुताबिक मौत का कारण हदयगति रुकना ही बताया गया है| जिला जेल के कारापाल अखिलेश कुमार नें जेएनआई को बताया कि इससे पूर्व बंदी को कभी हदय सम्बंधित समस्या नही हुई| अचानक उसको दिल का दौरा आनें से मौत हो गयी| बंदी जेल में पक्का था|